आगरा, अगस्त 19 -- आगरा में लंपी रोग से ग्रस्त गोवंश मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने जनपद में सतर्कता बढ़ा दी है। गोवंशी में लंपी रोग से बचाव के लिए टीकारण को 24 हजार वैक्सीन जिले को मिली गई हैं। पशु चिकित्सक सबसे पहले जिले की गोशालाओं में गोवंश को लंपी की वैक्सीन लगाएंगे। पशुओं को बारिश के मौसम में खुरपका और मुंहपका रोग बचाने के लिए 21 टीमें लगातार टीकाकरण कर रही हैं। बुधवार को सीवीओ मनोज शर्मा ने बताया कि जनपद में फिलहाल लंपी रोग से पीड़ित गोवंश नहीं मिला है। आगरा में गोवंश में लंपी के लक्षण मिलने के बाद लगातार सतर्कता बरती जा रही है। यह भी पढ़ें- पशुओं में लंपी स्किन डिजीज को लेकर सरकार सतर्क पशु चिकित्सकों व कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। लंपी से बचावन के लिए ऐतिहात के तौर पर 24 हजार वैक्सीन जनपद में उपलब्ध हैं। सीवीओ ...