सहारनपुर, मार्च 6 -- नानौता। क्षेत्र के ग्राम सोनार्जुनपुर में खेत में जा रहे किसान को बेसहारा गोवंश ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे सोनार्जुनपर गांव निवासी किसान मनोज पुत्र स्व. बीरेंद्र सिंह अपने खेत पर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव स्थित बाबा सिद्ध मंदिर के पास पहुंचे तो वहां घूम रहे आवारा गोवंश ने उन पर हमला कर दिया। हमले में मनोज को काफी चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव सोनार्जुनपुर में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.