रुडकी, मार्च 26 -- बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गोवंश के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। गुरुवार को पुलिस चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप के चालक ने बॉर्डर पर पुलिस को देखकर वाहन को तेज गति से दौड़ा दिया। पुलिस ने वाहन का पीछा कर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो चार जिंदा गोवंश मिले। वाहन चालक ने बताया कि गोवंश को जोहड़ी, बागपत से मंगलौर ले जा रहे थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि आबिद व सोनू शर्मा निवासी ग्राम जोहड़ी, थाना बिनोली जिला बागपत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.