प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज। एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी साहिल ने तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार की रात घर के बाहर उसकी गाय खूंटे से बंधी थी। लेकिन, गुरुवार की सुबह गाय नहीं मिली। घर से करीब दस किमी दूर अलीना सिटी के जंगल में गाय के अवशेष मिले। गले में बंधी रस्सी से गोवंश के अवशेष की पहचान कर पुलिस को सूचना दी। एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.