सहारनपुर, अप्रैल 26 -- बेहट,संवाददाता। क्षेत्र में लगातार हो रही गोकशी की घटनाओं से हिंदू संगठनों में रोष बना है। गोकशों ने रविवार की सुबह गांव रतनपुरा निवासी राहुल कश्यप की पशुशाला से गाय चोरी कर पास के गांव टोली के जंगल में ले जाकर गोकशी कर दी। सूचना पर पुलिस व हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर गाय के अवशेष पड़े मिलने से लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करने के साथ हंगामा कर दिया। पुलिस के साथ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। बाद में उचित कार्रवाई किए जाने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। गांव रतनपुरा निवासी राहुल कश्यप पुत्र पुरुषोत्तम ने बताया कि रविवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे उसकी पशुशाला से एक गाय चोरी कर ली है। सुबह होने पर जब उसे पशुशाला से गया गायब मिली तो वह ग्रामीणों के साथ गाय की तलाश में जंगल...