मिर्जापुर, जनवरी 12 -- जिगना। डीएम पवन कुमार गंगवार ने रविवार को क्षेत्र के जासा-बघौरा गाँव स्थित अस्थायी गो-वंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर सेक्रेटरी का एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। डीएम ने गोवंश आश्रय स्थल में पशुओं को चारा खिलाने के लिए रखी गई चन्नी में हाथ डालकर देखा तो हरा चारा व पशु आहार नहीं मिला। चन्नी में सूखा पुआल पशुओं को खाने के लिए डाला गया था। इस गोवंश आश्रय स्थल में 95 निराश्रित गोवंश रखे गए हैं। वहीं गोवंश आश्रय स्थल के केयर टेकरों ने डीएम को बताया कि बीते तीन माह से पारिश्रमिक नहीं मिला है। एक गो-पालक ने हरा चारा दिखाना चाहा तो डीएम भड़क गए। कहाकि जब पशुओं को खाने के लिए नहीं है तो दिखा क्यों रहे हो। हालांकि गो-पालकों ने कहा कि हरा चारा उपलब्ध है। गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्था से ...