पाकुड़, जुलाई 27 -- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 एवं 51ए जी के तहत अखिल भारतीय गोवंश को राष्ट्र आराध्या का संवैधानिक दर्जा दिलाने, केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय की स्थापना और देश भर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर सोमवार को संतों और गोभक्तों द्वारा जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक विस्तृत स्मरण पत्र सौंपा गया। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सौंपे गए इस ज्ञापन में गोवंश की पूर्ण सुरक्षा, कड़े कानूनी प्रावधान, प्रत्येक जिलों में 'आदर्श गो-अभ्यारण्य' की स्थापना, पंचगव्य आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने तथा देश में एक एकीकृत केंद्रीय कानून बनाने की पुरजोर मांग की गई है। यह भी पढ़ें- गोहत्या रोकने को बने सख्त कानून कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रबुद्ध नागरिकों और गोभक्तों ने गोसेवा, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अपनी प्रतिबद्धता...