गोवंश को बचाने में बोलेरो पलटी, मामा की मौत, भांजा घायल
बांदा, जून 26 -- बांदा। गोवंश को बचाने में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा घायल हो गया। ग्राम बरहेंडा निवासी राममनोहर अपने बेटे की बहू को विदा करा कर गुरुवार रात भांजे के साथ बोलेरो से लौट रहा था। तभी बिसण्डा थाने के ग्राम पुनाहूर के पास गोवंश को बचाने के चक्कर में बोलेरो पेड़ से टकराकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां राममनोहर को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं रोशन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से हालत में सुधार न होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.