मैनपुरी, मई 9 -- क्षेत्र के ग्वालियर बरेली हाईवे पर शनिवार सुबह खरबूजे से लदा पिकअप वाहन गोवंश को बचाने के चक्कर में पलट गया। वाहन पलटने से चालक वाहन में ही फंस गया। जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। गनीमत रही कि चालक को कोई चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को हाईवे से साइड करा रास्ता सुचारू कराया। शनिवार सुबह चालक नरेंद्र कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी प्रहलादपुर जासमई खरबूजा लादकर शाहजहांपुर से बेवर आ रहा था। तभी क्षेत्र के पवन कोल्ड स्टोर के समीप पिकअप वाहन के समाने आवारा गोवंश आ गया। गोवंश को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदा खरबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.