शाहजहांपुर, मार्च 11 -- बेवर-पीलीभीत राजमार्ग 730सी पर सोमवार देर रात नेपाल के यात्रियों को लेकर मुंबई जा रही डबल डेकर गोवंश को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अल्हागंज पहुंचाया। पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। लखीमपुर खीरी के पलिया बॉर्डर से न्यू खैरा ट्रांसपोर्ट की डबल डेकर बस 72 नेपाल के यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए रवाना हुई थी। सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे अल्हागंज क्षेत्र में बेवर-पीलीभीत राजमार्ग के बाईपास पर जेरा रहीमपुर के पास गोवंश आ गया। गोवंश को बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया। बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गई। बस पलटते ही अंदर सो रहे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए...