बदायूं, दिसम्बर 23 -- बदायूं। बिसौली क्षेत्र के गांव भटपुरा में सात नवंबर की शाम जंगल में गोवंश को पेड़ से क्रूरता पूर्वक बांधने के मामले में करीब डेढ़ महीने पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पशु प्रेमी एवं पशु कल्याण प्रतिनिधि विकेंद्र शर्मा ने इस घटना को लेकर एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। विकेंद्र शर्मा ने बताया कि सात नवंबर को शाम उन्हें विभोर शर्मा द्वारा सूचना दी गई कि बिसौली कोतवाली के भटपुरा के शमशान घाट परिसर में एक गोवंश को पेड़ से पैरों में रस्सी बांधकर छोड़ दिया गया है। गोवंश के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए घटना का वीडियो भी साक्ष्य के रूप में भेजा गया। इसके बाद डायल 112 पर ट्विटर के माध्यम से सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस और कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.