गोवंश के हमले में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
अयोध्या, मई 11 -- जाना बाजार, संवाददाता। हैदरगंज थाना क्षेत्र के माझा सोनौरा गांव में बीते 28 अप्रैल को छुट्टा गोवंश के हमले में गंभीर रूप से घायल 66 वर्षीय सतई पुत्र संपत को गांव में ही एक हिंसक छुट्टा गोवंश ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती कराया था। रविवार को हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर 15वें दिन सोमवार की सुबह बुजुर्ग की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। परिजन शव घर ले आए और अंतिम संस्कार में जुट गए। इसी बीच मृतक के परिजनों में विवाद होने लगा। शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही पुत्री राखी घर ले आई और लोग अंतिम संस्कार में जुट गए। इसी बीच लगभग 10 वर्षों से अपने परिवार के साथ अलग रह रहे मृतक का एकलौता पुत्र राजू भी मौके पर पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.