कानपुर, मार्च 17 -- रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव के रहने वाले धनीराम पर अचानक एक गोवंश ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने खदेड़कर हमलावर गोवंश को वहां से भगाया। इसके बाद परिजन उनको गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने उनको भर्ती कर उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...