सहारनपुर, मार्च 7 -- नानौता, संवाददाता। ग्राम सोनार्जुनपुर में खेत में जा रहे किसान को रास्ते में बेसहारा गोवंश ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।शुक्रवार सुबह करीब सात बजे सोनार्जुनपर गांव निवासी किसान मनोज खेत पर जा रहे थे। बाबा सिद्ध मंदिर के पास पहुंचे तो वहां आवारा गोवंश ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में मनोज को काफी चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है इससे पहले भी कई लोगों पर आवारा पशु हमला कर चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...