बिजनौर, मार्च 20 -- नहटौर। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओ ने नहटौर थाने पहुंचकर तुराबनगर गौशाला से चोरी हुए गौवंश के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। शुक्रवार को जिला प्रवक्ता तनुज सनातनी के नेतृत्व में मनोज चौहान, टिंकू सनातनी,प्रशांत सनातनी, सुरेंद्र चौहान, देवा सनातनी ने थाने पहुँचकर ग्राम गांवड़ी पनिहाला में हुए गौ हत्या के मामले को लेकर पुलिस से वार्ता की। उन्होंने दोषियों पर उचित कार्यवाही की मांग की। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.