फतेहपुर, अप्रैल 21 -- फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के भैंसाही चौराहे पर रात पुलिस ने गोकशी के इरादे से ले जाए जा रहे एक बैल को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौकी औद्योगिक क्षेत्र के उपनिरीक्षक यशकरन सिंह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में गोवंश लेकर जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुलदीप निवासी झाऊ मेदनीपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि बैल को उसने रामवरन निवासी बैरमपुर से 14 हजार रुपये में खरीदा था और शमीम निवासी सराय खरगू को गोकशी के लिए देने जा रहा था। पुलिस ने शमीम को बुलाया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- श्रीपुर में पिकअप वैन से नौ मवेशी बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार बरामद बैल को विक्रेता के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.