गोवंश के शव को कुत्तों के नोचने का वीडियो वायरल
कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- सरसवां ब्लॉक के अढ़ौली स्थित गोशाला में गोवंश के शव को कुत्तों के नोचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुवार को मामला गरमा गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दोपहर में गोशाला पहुंचे और व्यवस्थाओं के विरोध में धरने पर बैठ गए। गोरक्षा प्रमुख रूपेंद्र शर्मा ने गोशाला में गोवंशों की देखरेख में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गोशाला में तैनात सभी जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया जाए और उनकी जगह नए लोगों की नियुक्ति की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं के गोशाला पहुंचने के बाद उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। उनके मुताबिक गोशाला का गेट नहीं खोला गया और ताला लगा रहा। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने गोशाला की व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.