संभल, मार्च 15 -- गोवंश के वध की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को बहजोई पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दोनों संदिग्धों को दबोच लिया और उनके कब्जे से एक बैल तथा वध में प्रयुक्त होने वाले कई उपकरण बरामद किए। बरामद सामान में छुरी, कुल्हाड़ी, हड्डी काटने का औजार, रस्सी और अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गोवंश को काटने की तैयारी में थे, तभी सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव सादातबाड़ी से भीमपुर को जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.