गोवंश के प्रति अपराध करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: राजेन्द्र
हल्द्वानी, मई 21 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। उत्तराखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र अन्थवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई। इसमें गोवंश के प्रति अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने और निराश्रित गोवंश की समस्या के स्थायी निदान पर चर्चा की गई।अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की ग्राम्य गो सेवक योजना के तहत 5 निराश्रित पशुओं की देखरेख करने पर 80 रुपये प्रति दिन की दर से भुगतान किया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन लावारिस पशुओं को छत देना है जिन्हें लोग सड़कों पर लावारिस छोड़ देते हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीसी जोशी ने बताया कि इस योजना के तहत जिले के पर्वतीय क्षेत्रों से 54 लोगों का चयन किया गया है, जिनमें से 24 लोगों को लाभ मिलना शुरू हो चुका है। अध्यक्ष ने जनपद के सभी आठ विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.