सहारनपुर, अगस्त 17 -- बड़गांव, संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोरा गांव के जंगल में रविवार को गन्ने के खेत में गोवंश के कटान के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। स्वतंत्रता दिवस पर सामूहिक गोकशी किए जाने की आशंका से ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर थानाध्यक्ष नरेंद्र भड़ाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही गोकशी की घटनाओं पर नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिस ने खेत से गोवंश के अवशेष बरामद कर जेसीबी की मदद से मिट्टी में दबवा दिए। थानाध्यक्ष नरेंद्र भड़ाना ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...