गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़के लोग, पांच टीमें गठित
फतेहपुर, जुलाई 18 -- छिवलहा। हथगाम और हुसैनगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर शनिवार सुबह नहर किनारे तीन गोवंशों के कटे सिर और अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर इकट्ठा हो गए और नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। माहौल को देखते हुए तीन थानों की पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच टीमें गठित कर दी गई हैं। अमिलिहापाल मोड़ के पास नहर किनारे चंद्रपाल सिंह, निवासी चक अराजीपाल मजरा गौसपुर के खेत हैं। शनिवार सुबह जंगल की ओर जा रहे ग्रामीणों ने खेत और नहर में गोवंशों के कटे हुए सिर एवं अन्य अवशेष पड़े देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: गोकशी से तनाव, कई गोवंशों के कटे सिर और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.