सहारनपुर, मार्च 29 -- गागलहेड़ी। क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर मोहिद्दीनपुर मार्ग पर स्थित एक खेत में कथित रूप से गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। एसडीएम सदर सुबोध कुमार और सीओ मुनीष चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पास ही एक बंद मकान से मृत पशुओं की सैकड़ों खालें बरामद होने से मामला और संवेदनशील हो गया। थाना प्रभारी अमित नागर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.