वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मंगलवार को शहंशाहपुर स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने कहा कि गोवंशों की देखभाल, पोषण एवं स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने गौशाला में स्वच्छता को प्राथमिकता देने, हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण करने और पशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस करने को कहा। पशुओं के खानपान पर सजगता और गंभीरता बरतने को कहा गया। बीमार पशुओं के इलाज के लिए बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा गोबर से उपयोगी उत्पाद तैयार कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार लाते हुए गौशाला को मॉडल स्वरूप में विकसित किया जाए। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.