फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 11 -- अमृतपुर, संवाददाता। बदायूं रोड पर शनिवार को गोवंश की चपेट में आने से तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। इन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है। तीनो छात्र पेपर देकर वापस लौट रहे थे। घायलों में अमित कुमार निवासी अमरीपुर, शाहजहांपुर, संजीव, त्रिभुवन निवासी राजा रायपुर हैं। बदायूं रोड पर बासी अड्डे के नजदीक जब यह तीनो छात्र एक बाइक से पेपर देकर वापस लौट रहे थे तभी आवारा जानवर सामने आ गया जिससे बाइक सवार तीनो छात्र टकराकर गिर गये और घायल हो गये। घटना को देखते हुये आस पास के लोग दौडे। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। इनके घर वालों को भी जानकारी दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.