मिर्जापुर, फरवरी 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता। लालगंज ब्लाक के सोनबरसा गांव स्थित निराश्रित पशु आश्रय स्थल से पशुओं की तस्करी कर वध के लिए बिहार भेजे जाने के मामले का खुलासा किए जाने के बाद डीएम पवन कुमार गंगवार ने सख्त रूख अपनाया है। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने शनिवार को ग्राम पंचायत सोनबरसा के सचिव को निलंबित कर दिए। वहीं पशुधन प्रसार अधिकारी को निलंबित करने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने एडी पशु पालन को पत्रावली भेज दी है। डीएम ने लालगंज के पशु चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। लालगंज ब्लाक के सोनबरसा निराश्रित पशु आश्रय स्थल से पशुओं की तस्करी कर वध के लिए बिहार भेजे जाने के मामले का शुक्रवार को संतनगर थाने की पुलिस ने खुलासा किया था। पुलिस ने इस मामले में गांव के प्रधान व अपना दल कमेरावादी के जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह पटेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.