गोवंशों से भरी पिकअप का एक्सल टूटा
जौनपुर, मार्च 14 -- बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के तियरा बाजार के पास शुक्रवार की भोर में वध के लिए ले जाए जा रहे गोवंशो से भरी एक पिकअप का एक्सल टूट गया। बरामद गोवंशों को पुलिस ने गोशाला में छोड़ दिया। जबकि पशु तस्कर अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गये। भोर में लगभग तीन बजे तियरा-भेलूपुर मार्ग स्थित डिहवा के पास एक पिकअप खड़ी थी। जिस पर गोवंश लदे थे। ग्रामीणों से घिरता देख तस्कर पिकअप छोड़कर अंधेरे का लाभ लेकर भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेते हुए सात गोवंशों को शाहपुर गांव स्थित गोशाला के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पिकअप मालिक अच्छेलाल यादव निवासी रेवसा जांसो की मड़ई जनपद चंदौली तथा चार अज्ञात पशु तस्करों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच पडताल में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.