बागपत, दिसम्बर 21 -- किसानों के लिए आवारा गोवंश परेशानी का सबब बना हुआ है। खेतों में खड़ी फसल की रखवाली के लिए किसान दिन खेतों में गुजार रहे हैं, तो सर्द रातों को भी ठिठुरते हुए खेत पर ही काटने के लिए मजबूर हैं। किसानों ने झुंड में घूमते आवारा गोवंशों को गोशाला में छुड़वाने की मांग की है। इस वक्त खेतों में अन्नदाता की फसल खड़ी हुई है। आलू, गेहूं, जौ एवं सरसों की फसल खेत में हैं। वहीं, जिलेभर में बड़ी संख्या में आवारा गोवंश विचरण कर रहे है। एक झुंड में 20 से 30 गोवंश रहते है। रात के वक्त ये गोवंश खेतों में पहुंच कर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। इसके चलते किसान सर्द रातों में भी खेतों में रहने के लिए मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि पहले केवल नीलगाय एवं जंगली सूअर की परेशानी थी, लेकिन अब यह गोवंश उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गए है। खेतों में से इन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.