उरई, मार्च 29 -- कोंच। प्रदेश की गोशालाओं में रह रही गायों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। अब प्रदेश की सभी गौशालाओं में गायों को नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना की शुरुआत जालौन जिले के कोंच नगर पालिका से की गई, जहां से इसे पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। रविवार दोपहर कोंच पहुंचे गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत है और हरे चारे की व्यवस्था इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे गौशालाओं में रह रही गायों को पौष्टिक आहार मिलेगा, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा और दुग्ध उत्पादन भी बढ़ेगा। इस योजना की खास बात यह है कि इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.