गाजीपुर, जुलाई 23 -- दिलदारनगर। सेवराई के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) गजराज यादव ने बुधवार देर शाम उसिया गांव के पास स्थित नगर पंचायत की कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला परिसर का भ्रमण कर गौवंशों के लिए हरे चारे, सूखे भूसे और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि गोवंशों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने गोशाला में साफ-सफाई, समुचित रखरखाव और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पशु चिकित्साधिकारी को समय-समय पर गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने और बीमार पशुओं का तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। एसडीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गोवंशों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निर...