कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गोआश्रय स्थल बौसर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। यहां गंभीर लापरवाही मिलने पर बीडीओ व पंचायत सचिव का स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम के निरीक्षण में गंभीर लापरवाही सामने आई है। गोवंशों को निर्धारित मानक के अनुसार हरा चारा और साइलेज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। केवल सूखा चारा और भूसा दिया जा रहा है। इसके अलावा गोशाला परिसर में सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। जिलाधिकारी ने इन अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए पंचायत सचिव राजकुमार को फटकार लगाई और उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया। साथ ही गोआश्रय स्थल पर अब तक विद्युत कनेक्शन न होने को गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्कालीन बीडीओ से भी स्पष्टीकरण मांगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कि...