मऊ, दिसम्बर 20 -- मऊ , संवाददाता। विकास खंड रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धर्मसीपुर स्थित गो आश्रय स्थल का शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने औचक निरीक्षण करके जायजा लिया। डीएम ने गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए जूट के बोरे ओढ़ाने और हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी विकास खंड रानीपुर के ग्राम पंचायत धर्मसीपुर स्थित गो आश्रय स्थल का शनिवार की सुबह पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए अनवरत अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ बढ़ते ठंड को देखते हुए गोवंशों को जूट के बोरे ओढ़ाने को लेकर भी सख्त दिशा निर्देश जारी किया। जिलाधिकारी ने गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरे चारे सहित भूसा आदि की भी उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने अपर मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.