मैनपुरी, फरवरी 11 -- सदस्य गो-सेवा आयोग उत्तर प्रदेश रमाकांत उपाध्याय ने गो संरक्षण केंद्र चितायन, नैगवां का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौवंशों की संख्या, भूसा व हरे चारे की उपलब्धता, स्वच्छता, पेयजल, शेड, लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे तथा ईयर टैगिंग की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए पर्याप्त पानी, छाया और समय से चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सदस्य गो सेवा आयोग ने संरक्षित गोवंशों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गोशालाओं में सुविधाओं की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि पशुओं को उचित देखभाल और पोषण मिल सके। उन्होंने निर्देशित किया कि गोशालाओं में उपलब्ध दुधारू गायों को चिन्हित सैम-मैम बच्चों के अभिभावकों को उपलब्ध कराया जाए तथा गोपालकों को मुख्यमंत्री सहभागिता योजना...