उरई, फरवरी 6 -- कदौरा। डीएम ने ग्राम पंचायत बरखेड़ा पहुंचकर पंचायत भवन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन तथा गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में वेदिका से संवाद किया और 9, 13, 17 एवं 19 के पहाड़े सुने। बच्ची ने सभी पहाड़े सुनाने पर सम्मानित किया। गोशाला में डीएम ने गोवंश को चना व गुड़ खिलाया और हरे चारे, भूसा एवं खली-चोकर की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गोवंश की देखभाल में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह , डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद , बीडीओ संदीप मिश्रा , थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह तथा अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.