गोवंशों को इंजेक्शन लगाने वालो का नहीं लगा सुराग
हापुड़, जून 18 -- क्षेत्र के गांव माधापुर में निराश्रित गोवंशों को नशीला इंजेक्शन लगाने वाले बाइक सवार युवक सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए है। हालांकि आरोपी अभी तक पकड़ में नहीं आ पाए है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि माधापुर में देर रात एक दर्जन से अधिक गौवंशों को नशे का इंजेक्शन लगाकर जंगल की ओर ले जाने का मामला सामने आया। इसकी जानकारी के बाद ग्रामीणों घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करउ हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि गौवंशों को नशे का इंजेक्शन देकर ले जाने के पीछे गौकशी का इरादा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान सामने आया है कि सीसीटीवी में बाइक सवार कैद कुछ लोंग गोवंशों को इंजेक्शन लगा रहे है। पुलिस ने उनकी पहचान शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.