अंबेडकर नगर, मार्च 25 -- अम्बेडकरनगर। टांडा तहसील के टड़वा ओझापुर(भिदूण) स्थित एस केके डी शिक्षण संस्थान परिसर में गो सेवा एवं गोधन संवर्धन अनुसंधान केन्द्र मल्लेपुर सरैया के तत्वावधान में गोवंशीय पशुओं के सेवा, सुरक्षा व संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान अध्यक्ष हनुमान प्रसाद तिवारी ने कहा कि गो आधारित विकास दृष्टि जीवन जीवन शैली अपना कर ही पर्यावरण संरक्षण के साथ एक स्वस्थ्य समाज की परिकल्पना प्रबल होती है। इस दौरान उपस्थित लोगों को गोवंशीय प्राणियों की सेवा और संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर संस्थान प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप, महासचिव सुरेश कुमार द्विवेदी, प्रांतीय सदस्य दरशूराम निगम, विद्यालय प्रबंधक श्रवण कुमार पांडेय, प्रधानाचार्या सुनीता देवी व अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...