प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- प्रतापगढ़। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के प्रतिनिधि डॉ. शिवेशानंद ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर नगरपालिका के जिम्मेदार अफसरों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि उन्हें शहर के रामलीला मैदान में दर्जनों गोवंश के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर सूचना सही मिली, ठीक इसी वक्त नगरपालिका के कुछ कर्मचारी जेसीबी के साथ पहुंचे उनके साथ मकन्द्रूगंज पुलिस भी मौजूद थी। कर्मचारियों ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। प्रकरण में लापरवाही करने वाले नगरपालिका कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए डॉ. शिवेशानंद ने तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...