प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज। सीडीओ हर्षिका सिंह ने अफसरों के साथ बैठक कर जिले के गोवंश आश्रय स्थलों में रह रहे गोवंशों के लिए सभी बंदोबस्त कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने विकास भवन सभागार में बैठक कर अफसरों को निर्देश दिया कि अविलंब विकासखंड स्तर से भूसा, साइलेज, संतुलित आहार के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर लें। यह भी निर्देश दिए गए कि गोवंशों के भरण पोषण विशेष निगरानी रखी जाए। किसी भी गो आश्रय स्थल में किसी भी प्रकार की किसी भी स्तर से शिकायत होने पर संबंधित खंड विकास अधिकारी उसके लिए उत्तरदाई होंगे। सहभागिता योजना अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से समय से भुगतान न करने के लिए विकासखंड स्तर से अधिकारियों व पशु चिकित्सा अधिकारियों पर कड़े निर्देश देकर रोष व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.