गोवंशों के लिए गर्मी में हरे चारे का करें प्रबंध : जिलाधिकारी
आजमगढ़, अप्रैल 17 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में गोवंशों से संबंधित जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में जनपद के विभिन्न गोआश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों के संरक्षण, भरण-पोषण एवं व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन गोआश्रय स्थलों में 100 से कम गोवंश संरक्षित हैं, उनका विस्तार किया जाए। साथ ही जिन स्थलों पर टैग भूमि उपलब्ध नहीं है या कम है, वहां किसानों से अनुबंध कर हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीएम ने पशुओं को हीटवेव से बचाने के साथ ही उनके लिए गर्मी में हरे चारे के इंतजाम करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- स्वयं सहायता समूहों को सौंपें गांवों की खुली गोशालाएं यह भी पढ़ें- गोआश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.