गोवंशों के लिए अस्थाई गोशाला म्योहर पहुंचा ब्रांडेड चोकर
कौशाम्बी, मई 25 -- कौशाम्बी ब्लॉक के म्योहर गांव स्थित अस्थाई गोशाला में मानक के अनुरूप ठेकेदार चोकर की आपूर्ति नहीं कर रहा था। वह पचास किलो की जगह चालीस किलो वाले घटिया चोकर कम भेजता था। मामले को 'हिन्दुस्तान' अखबार ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का असर रहा कि सोमवार को ही अपराह्न दो बजे ग्राम पंचायत सचिव ने अच्छी कंपनी का चोकर गोवंशों के लिए पहुंचाया। अस्थाई गोशाला में भूसा व चोकर का टेंडर ले रखा ठेकेदार मनमानी बरत रहा था। केयर टेकरों ने बताया कि ठेकेदार ने सवा सौ गोवंशों के लिए मई में महज 16 बेरी चोकर ही भेजा। यह भी पढ़ें- ठेकेदार की मनमानी से भूखों मर रहे गोवंश 21 मई को चोकर खत्म होने के बाद गोवंश सूखा भूसा खाने को मजबूर थे। मामले को हिन्दुस्तान अखबार ने सोमवार के अंक में 'ठेकेदार की मनमानी से भूखे मर रहे गोवंश' न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.