गोवंशों की हालत में सुधार, छह का हुआ इलाज
चित्रकूट, मई 16 -- चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक की कलवारा बुजुर्ग गांव स्थित संचालित गौशाला में संरक्षित बीमार गोवंशों की हालत में इलाज के बाद सुधार हुआ है। भंडारा की बासी पूडी खिलाने से गौशाला के 50 गोवंश फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए थे। जिनमें नौ गोवंशों की मौत हो गई थी। जबकि 41 का पशु चिकित्सकों की टीम ने इलाज किया था। शनिवार को चिकित्सकों की टीम इलाज के लिए गौशाला पहुंची। टीम ने 45 गोवंशों की हालत ठीक पाई। जबकि छह गोवंशों का इलाज किया। सीवीओ डा जितेन्द्र सिंह ने बताया कि अब स्थिति ठीक है। डाक्टरों की टीम लगातार नजर रख रही है। टीम ने बीमार गोवंशों का इलाज किया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। गौशाला में गोवंशों को पूडी खिलाने के मामले में बीडीओ स्तर से कार्रवाई होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- गोवंश को दिया जाए हरा चारा व आह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.