अंबेडकर नगर, अप्रैल 23 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। प्रदेश सरकार गोवंशों की सुरक्षा के प्रति पूर्णत: प्रतिबद्ध है। गोवंश संरक्षण से संबंधित नियमों के उल्लंघन करने पर कठोर कार्यवाही की जा रही है। ये बातें गो सेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय गो संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक में कही। समीक्षा के दौरान गो सेवा आयोग उपाध्यक्ष ने डीसी मनरेगा को चारागाह क्षेत्र का विकास कराने के निर्देश दिए। कहा कि निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के माध्यम से सरकार ने गौ संरक्षण को जन आंदोलन का रूप प्रदान किया है। प्रदेश में 7700 अधिक गौ आश्रय स्थल संचालित हैं। इसमें 16 लाख से अधिक निराश्रित गो वंश संरक्षति किए गए हैं, जिन्हें सुरक्षित आवास, नियमित आहार, स्वच्छ पेयजल तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.