गंगापार, अप्रैल 13 -- गोशाला में निरंतर हो रही गोवंशों की मौत और मौत के बाद बिना विधिक कार्रवाई जंगल में शव फेंकने से बदबू, सड़ांध और गोवंशों के चमड़े तक बेचे जाने का आरोप लगाते हुए समाजसेवी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है। मांडा क्षेत्र के ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गांव में बने सरकारी गोशाला में कुल 183 गोवंश रखे गए हैं। कुशलपुर गांव निवासी समाजसेवी प्रेम शंकर त्रिपाठी ने डीएम को शिकायती पत्र और गोशाला के अनियमितता की विडियो क्लिप सौंपकर गोशाला में निरंतर हो रहे गोवंशों की असमय मौत के मामले में जांच की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...