उन्नाव, मार्च 7 -- फतेहपुर चौरासी। राष्ट्रीय गौ रक्षक दल राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शनिवार नगर की कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने गोवंशों की स्थिति का जायजा लिया तथा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्याम महाराज नगर पंचायत स्थित कान्हा गौशाला पहुंच गोवंशों की स्थिति देखी तथा भूसा और हरे चारे की उपलब्धता देखी। निरीक्षण दौरान राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के जिला उपाध्यक्ष पवन पांडे नातेदार भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गौवंशों की अच्छे तरीके से देखरेख करने का निर्देश कर्मचारियों को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.