गोवंशों की दुर्दशा और संरक्षण में लापरवाही पर धरना
बदायूं, सितम्बर 1 -- गोशालाओं में गोवंशों की दुर्दशा और संरक्षण में लापरवाही के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मालवीय आवास पर धरना दिया। सीडीओ के नाम पशु पालन विभाग से संबंधित शिकायती पत्र अधिकारी को सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान गोशालाओं में गोवंश की संख्या, टैगिंग, चारा, उपचार, सरकारी रिकॉर्ड और सरकारी धन के उपयोग सहित 15 बिंदुओं पर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करेंगे। सड़कों पर घूम रहे गोवंश को संरक्षित नहीं किया जा रहा है, जिससे सड़क हादसों में इंसानों और गोवंश दोनों की जान को खतरा है। शासन के आदेश के बावजूद गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। आरोप है कि गोवंश को पर्याप्त पोषण के बजाय केवल सूखा भूसा दिया जाता है और पशु चिकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.