चित्रकूट, मई 18 -- चित्रकूट। विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ डीएम को ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि किसानों ने खेतों में फसलों को बचाने के नाम पर कटीले तार लगाकर चारो तरफ से बंद किए है। इन तारों में फंसकर आए दिन गोवंश आदि घायल हो जाते हैं। इलाज के अभाव में मवेशियों की जानें भी जा रही है। इसको देखते हुए कटीले तार की विक्री पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा बिहारा में काली देवी मंदिर का जीर्णोद्धार कराने, स्ट्रीट लाइट लगवाने व पेयजल व्यवस्था कराने की मांग की। इस दौरान जिला प्रभारी पद्ममेंद्र त्रिपाठी, धीरेंद्र मिश्रा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- खुले में रखे ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग यह भी पढ़ें- हाईमास्ट लगवाने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...