गोवंशों का वैज्ञानिक आधार पर किया जाए वर्गीकरण
चंदौली, जुलाई 10 -- चंदौली, संवाददाता। उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गोवंश संरक्षण एवं अनुश्रवण संबंधी समीक्षा बैठक हुई। इसमें गोआश्रय स्थलों के संचालन, गोवंशों के संरक्षण, पोषण एवं उनके समुचित प्रबंधन के संबंध में समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों का वैज्ञानिक आधार पर वर्गीकरण किया जाए। बड़े एवं छोटे नर और मादा गोवंशों को अलग-अलग रखा जाए। ताकि उनके रख-रखाव, स्वास्थ्य परीक्षण एवं देखभाल में सुविधा हो सके। उन्होंने सभी गोआश्रय स्थलों पर हरे चारे की स्थायी उपलब्धता कराने के उद्देश्य से सहजन एवं नेपियर घास का व्यापक स्तर पर रोपण कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- निराश्रित गोवंशीय ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.