गोवंशों का नियमित हो परीक्षण- राज्यमंत्री
महोबा, अगस्त 22 -- महोबा, संवाददाता। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर गो संरक्षण के कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। राज्य मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास कृष्णा पासवान ने विकास भवन सभागार में शुक्रवार की शाम को आयोजित बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में निराश्रित पशुओं को गोशाला में शिफ्ट करने सहित गोवंशों के लिए चारा, भूसा आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। राज्य मंत्री ने कहा कि गो संरक्षण के कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए। गोशालाओं में गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण होना चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा, पशुचिकित्साधिकारी डॉ रंजन सिंह, जिला पंचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.