गोवंशी पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देवरिया, मई 13 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। सर्किल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान सात गोवंशी पशुओं को बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से एक बोलेरो वाहन और एक डंडा भी जब्त किया है।सोमवार देर रात भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बनकटा-अमेठिया मार्ग पर पुलिस ने एक बोलेरो से तीन गोवंशी पशु बरामद किए। हालांकि इस दौरान तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।वहीं दूसरी घटना बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव की है, जहां तस्कर पैदल गोवंशी पशुओं को बिहार ले जाने की फिराक में थे। यह भी पढ़ें- दस मवेशी सहित एक पशु तस्कर धराया सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.