फिरोजाबाद, मार्च 31 -- उत्तर थाना क्षेत्र में देर रात घायल गोवंशी के पैर पर कार सवार ने पहिया चढ़ा दिया, जिससे आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। देर रात एक गोवंशी घायल अवस्था में जलेसर रोड़ मरघटी के निकट सड़क पर पड़ा था। सूचना मिलने पर गौ रक्षक मौके पर पहुंच गए। वे घायल का उपचार कर रहे थे, उसी दौरान उधर से गुजरे रहे कार सवारों ने गोवंशी के पैर पर कार का पहिया चढ़ा दिया।गौ रक्षक कार का पीछा करने लगे। सेंट्रल चौराहा पर कार सवारों को पकड़ लिया। लोगों सेन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने मामले को शांत कराया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार ने बताया कि कार चढ़ाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...