अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- अम्बेडकरनगर। गोसेवा एवं गोधन संवर्धन अनुसंधान केंद्र मल्लेपुर सरैया के तत्वाधान में जनजागरूकता अभियान चला। रामदेव कलावती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूसेपुर कला में आयोजित कार्यक्रम में गो संवर्धन पर जोर दिया गया। अध्यक्ष हनुमान प्रसाद तिवारी ने कहा कि गोवंशीय प्राणियों के बिना मानव जीवन विशेषकर भारतीय संर्दर्भ में अधूरा और एकांगी है। वे केवल पशु नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था, संस्कृति और कृषि के आधार हैं। गोवंशीय प्राणियों की रक्षा पर जोर दिया गया। लोगों को जागरूक करते हुए ज्यादा से ज्यादा गोवंशीय प्राणियों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सुरेंद्र प्रताप, सुरेश कुमार द्विवेदी, महेंद्र यादव, जय प्रकाश, हैप्पी दुबे, राज तिवारी व बाला देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...